सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 164.4 पर मंगलवार सुबह अज्ञात ट्रक की साइड लेने से एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सड़क हादसे में सचिन गुप्ता (27) को गंभीर चोटें आईं। वहीं ललित गुप्ता (50), पवन गुप्ता (52) और अशोक कुमार पासवान, निवासी डेराबसी, अंबाला को सामान्य चोटें आईं। सूचना मिलते ही ईगल एंबुलेंस, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, पीएनसी सेफ्टी टीम और पीएसी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को ईगल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया। कार के चालक प्रवीण क...