सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिला स्थित कौशकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में जीविका अलुमनी मीट कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य जीविका से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं एवं दीदियों को एक साझा मंच प्रदान करना, उनके अनुभवों को साझा करना तथा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों पर संवाद स्थापित करना था ।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, प्रबंधक रोजगार राकेश रंजन, प्रबंधक लाइवलीहुड- आशीष कुमार एवं एलएचएस दीपक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन साथ किया। पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के बाद की यात्रा, संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा किया।जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि आज जीविका का दूसरा नाम ही रोजगार बन गया है ।उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.