शामली, जून 5 -- बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. उमेश चंद त्यागी का शामली जनपद में प्रथम आगमन पर शहर के वीवी इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार तथा जिलामंत्री जिया उल हक अंसारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया। डा. उमेश त्यागी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने लंबे संघर्षों के बाद शिक्षक समाज के लिए बहुत सी उपलब्धियां हासिल की थी। जिनमें सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पुरानी पेंशन आदि सहित बहुत सी उपलब्धियां थी। आज शिक्षकों के संगठन के प्रति उदासीनता के कारण बहुत सी पुरानी उपलब्धियां छिन चुकी है और यदि नवनियुक्त शिक्षकों में यही उदासीनता का भाव रहा तो भविष्य में यह बहुत भयावह होगा। अतः अपने भविष्य को और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.