पटना, जनवरी 8 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस दुनियाभर के प्रवासी भारतीय समुदाय को अपने पूर्वजों की भूमि से जोड़ने, परस्पर प्रगतिशील संबंध स्थापित करने और उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2003 में स्व. लक्ष्मीमल सिंघवी ने की थी। यह दिवस भारतीय डायस्पोरा के योगदान, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग की दिशा में सार्वभौमिक भूमिका की याद दिलाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...