वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुस्लिम समाज ने मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ शब-ए-बारात मनाई। रातभर कुरआन पाक की तिलावत की और नफिल नमाज पढ़ी। वहीं पूर्वजों के कब्र पर फातिहा पढ़ी और उनकी मगफिरत की दुआ मांगी। चिराग रोशन किए। इस दौरान मस्जिदों में मुल्क की खुशहाली, तरक्की, और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। गरीबों में खैरात-जकात बांटी गई। बुधवार को काफी लोग रोजा भी रखेंगे। शब-ए-बारात पर सुबह से ही घरों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। शाम होते ही मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, दालमंडी, नदेसर, नई सड़क, बजरडीहा, ककरमत्ता, सरैयां, लोहता, दरगाहे फातमान सहित अन्य इलाके रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग थे। मगरिब की अजान होते ही घरों में हलुआ का फातिहा कराया गया। जहां मौलवी नहीं पहुंच सके वहां के लोग हलुआ लेकर मस्जिद पहुंचे। वहीं नियाज दी गई। ईशा की नमाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.