आगरा, जून 26 -- तीर्थ नगरी में हरिपदी गंगा पर श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान क्रिया की। राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा व मथुरा के साथ ही आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराए व दान भी किया। बुधवार की सुबह से ही पुरोहितों ने सोरों आए श्रद्धालुओं को पूर्वजों के निमित्त पिंडदान क्रिया कराना शुरू कर दिया। हरिपदी के घाटों पर राजस्थान व मध्यप्रदेश के साथ ही आगरा व मथुरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं पूर्वजों के निमित्त पिंडदान क्रिया करने के बाद गंगा स्नान करने के लिए लहरा व कछला गंगा घाट पर गए। गंगा घाटों पर भी दिनभर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना की। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु सोरों आए और पूर्वजों के निमित्त ब्राह्मणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.