मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के घंटाघर के मैदान में महिला संगोष्ठी आयोजित की गई। मंत्री नन्दी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर नारीशक्ति की सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। लगभग 300 वर्ष पहले जब महिलाओं के सार्वजनिक जीवन में कोई भूमिका निभाने के अवसर बेहद सीमित थे तब उन्होंने एक पूरे राज्य की कमान संभाली। उनकी प्रशासन, नीतियां और दूरदर्शिता अभूतपूर्व थी। राज्य व्यवस्था के उत्कृष्ट संचालन के कारण ही उन्हें लोकमाता की भी उपाधि मिली। अपने राज्य के सबसे अंतिम वर्ग, सबसे वंचित वर्ग के हितों की चिंता और संरक्षण उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.