बुलंदशहर, फरवरी 21 -- क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक गोदाम में पूर्ति निरीक्षक ने छापेमारी की। जिसमें उन्हें करीब 65 सिलेंडर मिले। इस मौके पर सिलेंडर का संग्रहण करने वाले ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाई। मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से जांच कर डीएम को रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि सूचना पर वह टीम के साथ शनिवार दोपहर को जीटी रोड स्थित सीजीसीआइआई के सामने एक गोदाम पर जांच करने के लिए पहुंची। जहां जांच के दौरान उन्हें करीब 47.5 किलो के 43 सिलेंडर और 19 किलो के 22 सिलेंडर मिले। मौजूद व्यक्ति क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख और सिलेंडर के संग्रहण आदि के संबंध में कोई वैध अभिलेख नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में अवैध तरीके से गैस रिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.