हाजीपुर, सितम्बर 8 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र रविवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगा। यह लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक था। जिसमें पूर्ण चरण 1 घंटा 22 मिनट का रहा। आचार्य डॉ राजीव नयन झा ने बताया कि ग्रहण की शुरुआत रविवार को रात 8:58 बजे में शुरू हुआ। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक लगा। इसके पहले सूतक काल की शुरुआत दोपहर 12:57 बजे हो गई थी। सूतक काल की समाप्ति 8 सितंबर सोमवार को 1:26 बजे होगी। पूर्ण चंद्रग्रहण लगने के नौ घंटे पहले लगे सूतक के कारण हाजीपुर शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट दोपहर बाद पूजा-अर्चना कर बंद कर दिए गए। पूर्ण चंद्रग्रहण को लेकर आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रूप से युवाओं के अलग विचार हैं। भौतिक विज्ञान के पीजी के छात्र राहुल कुमार का कहना है कि ग्रहण तब होता है जब तीन खगोलीय पिंड एक सीध में आ जाते हैं। पृथ्वी पर रहने वाले व्य...