पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में हरिओम स्पोर्ट्स एकेडमी एवं पूर्णिया साइकलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान से खीरू चौक, लखन चौक, झंडा चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए आरएन साव चौक पर आकर समाप्त हुआ। इस कैंडल मार्च में बहुत सारे छोटे-छोटे बच्चे थे जिनके हाथ में तख्तियां थी और उसपर नृशंस हत्याओं के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। मार्च में हरिओम झा, शशांक शेखर उर्फ गुड्डू सिंह, तौफीक आलम, विजय शंकर सिंह एसके सरोज, नंदकिशोर सिंह, मुरारी सिंह आतिश सनातनी, लोहिया ब्रदर्स, रूबी कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे एवं युवा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.