पूर्णिया, सितम्बर 9 -- पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया एवं जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज व्यापार प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय टीम की घोषणा की गई। महेन्द्र गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों में हर्ष है। भाजपा नेत्री एवं उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि महेन्द्र गुप्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें जिम्मेदारी मिलने से व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वे न केवल संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं बल्कि व्यापारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने वाले संवेदनशील व्यक्ति भी हैं। उन्हो...