पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग के उत्तीर्ण छात्र सोनू कुमार ने चौथी बार में यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट से हिन्दी स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रा आकृति कुमारी व सपना कुमारी का देश के प्रतिष्ठित परीक्षा एनटीए नेट और जेआरएफ में चयन हुआ है। आकृति कुमारी पिता ब्रजेश कुमार और माता कुमारी किरण प्रखंड कृत्यानंद नगर पूर्णिया के बनियापट्टी निवासी हैं। वहीं सोनू कुमार के गृह प्रखण्ड जानकीनगर में पिता अशोक भगत तथा माता समेत पूरा परिवार खुशियों में डूबा हुआ है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने सभी नेट जीआरएफ उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...