पूर्णिया, जुलाई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो अंनत प्रसाद गुप्ता पूर्णिया महिला कॉलेज के प्राचार्य बनाये गये हैं। जबकि डॉ. सावित्री सिंह को पूर्णिया कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में लॉटरी के माध्यम से सात प्रधानाचार्यों को कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के साथ विधान परिषद सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकाली गई। -प्रोफेसर रैंक के प्रधानाचार्यो को पीजी कॉलेज किये गये है आवंटित पूर्णिया विश्वविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित सात प्रधानाचार्यों को महाविद्यालय आवंटन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया कुलपति प्रोफेसर डॉ. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता ...