पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो.अरिवंद कुमार वर्मा को सामाजिक विज्ञान और फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के वाणिज्य संकाय के प्रो पवन कुमार मल्लिक को पूर्णिया विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकायध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय में समाजिक विज्ञान व वाणिज्य के साथ विज्ञान संकायध्यक्ष के पद पर एसोसिएट वनस्पति विज्ञान विभाग डीएस कॉलेज कटिहार डॉ. संजीव कुमार सिंह को नियुक्त किया है। सभी संकायध्यक्ष की नियुक्ति अधिसूचना जारी होने की तिथि से 2 वर्षों या सेवानिवृति अगर पहले है, तो उस तिथि तक की गई है। इधर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर तीनों संकायध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी होते ही सवाल भी उठाये जाने लगे हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति ने...