पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा को फोन पर जान मारने की धमकी मिली है। छात्र नेता को धमकी तब दिया गया, जब लगभग तीन बजे के आस पास वे पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में छात्र कल्याण पदाधिकारी के कक्ष में बैठे हुए थे। छात्र नेता ने बताया कि बैद्यनाथपुरी यादव टोला मधुबनी निवासी एक युवक ने फोन कर धमकी दी है, जिससे वे आहत हैं। पूर्व में भी हमला कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। घटना के संदर्भ में के हाट थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.