पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र समेत सीमांचल क्षेत्र में व्याप्त गंभीर स्वास्थ्य संकट की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जैसे जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जहां आम जनता को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने सदन में बताया कि सीमांचल के अधिकांश जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, आईसीयू-नीकू जैसी जीवनरक्षक सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और पर्याप्त बेड की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को मामूली बीमारियों से लेकर गंभीर आपात स्थित...