पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। कागजातों की सत्यता, वाहन नंबर और चालकों की पहचान की पड़ताल की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जांच के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...