पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। लोकसभा में देश की आर्थिक नीति पर चर्चा के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया सहित पूरे कोसी-सीमांचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण विकास की रफ्तार धीमी है। पप्पू यादव ने मक्का और मखाना पर आधारित कम से कम 10-10 प्रोसेसिंग फैक्ट्रियां लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार का सृजन होगा। आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने सरकार के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा जाता है कि रुपया नहीं गिर रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है। पप्पू यादव ने आंकड़े रखते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में वैश्विक स्तर पर 15-16 ब...