अररिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में अहले सुबह करीब छह बजे आयकर विभाग की टीम ने पनोरमा ग्रुप के दफ्तरों पर छापा मारा। आईटी की टीम ने बायपास एवं जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कार्यालय में अचानक ही धावा बोला। दिन भर छापेमारी चलती रही। हालांकि इस दौरान कोई कुछ बताने को तैयार नहीं थे। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को दफ्तरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक छापेमारी दल में पूर्णिया स्थित आईटी कार्यालय के पदाधिकारियों तक को शामिल नहीं किया गया था। यहां के एक कर्मी ने बताया कि उनलोगों को भी छापेमारी को लेकर विशेष जानकारी नहीं है। बताया गया कि छापेमारी दल में भागलपुर अन्वेषण दल के साथ पटना एवं रांची स्थित कार्यालय के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान क्या कुछ खंगाला गया, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.