पूर्णिया, नवम्बर 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शीत ऋतु की दस्तक के साथ मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को जिले का तापमान एक बार फिर नीचे आ गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम ढलते ही पछिया हवा चलने लगी, जिससे सामान्य जनजीवन में हल्की ठंडक बढ़ी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान घटकर 29.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग एक डिग्री कम होकर 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक-एक डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। सुबह के समय हवा में नमी का असर साफ दिखाई दिया। सुबह की आद्रता 83 प्रतिशत और शाम की आद्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में पछिया हवा की रफ्तार बढ़ने पर रात के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.