पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और एहतियात के तौर पर चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, अग्नि सुरक्षा इंतजाम और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम से जुड़े उपायों की जांच की। दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, कीमती आभूषणों की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और शादी के मौसम को देखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.