भागलपुर, फरवरी 21 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता ऑपरेशन मुस्कान के तहत 115 लोगों को गुम मोबाइल वापस मिला। एसपी स्वीटी सहरावत ने मोबाइल धारकों को उनका गुम मोबाइल वापस सौंपा। उन्होंने बताया कि 28 लाख की कीमत के मोबाइल वास्तविक धारकों को वापस किये गये हैं। गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने कहा विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका गायब मोबाइल फिर उनके हाथों में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...