पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अप्रैल महीने के अंत में शहर की सड़कों पर पिंक बस दौड़ने लगेगी। इससे कामकाजी महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और आसान हो जायेगी। पूर्णिया शहर में चार पिंक बस उतरेगी। इसी बस से महिला अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। कामकाजी महिलाएं दफ्तर तो घरेलू महिलाएं बाजार जाकर मार्केटिंग कर पायेंगी। इसके अलावा विद्यालय, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंक आदि जाने में भी महिलाओं को आसानी होगी। पिंक बस चलाने के लिए महिला बस चालक की तलाश हो रही है। महिला कंडक्टर की बहाली हो गई है। महिला कंडक्टर को महिला यात्रियों के साथ कैसा व्यवहार करना है एवं महिलाओं की यात्रा को किस प्रकास सुरक्षित बनाना है, इसको लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में बीसीआरटीसी (बिहार स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन) के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.