पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय में छह अतिथि शिक्षकों ने नवीनीकरण के उपरांत योगदान दिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा अतिथि शिक्षकों की सेवा शर्तों 11 महीना के लिए होती है। 11 महीने उपरांत पुनः उनका नवीनीकरण किया जाता है। प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता ने योगदान कराते हुए अपने संबोधन में कहा कि अतिथि शिक्षकों के पुनः योगदान करने से महाविद्यालय शिक्षक परिवार और भी समृद्ध हो गया है। महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए इन लोगों का योगदान करना अति आवश्यक था। प्रधानाचार्य ने सभी को बधाइयां दी एवं शिक्षण ,पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। संस्कृत विभाग में डॉक्टर मिताली मीनू ,बांग्ला विभाग में डॉक्टर मसूद अली देवान,रसायन शास्त्र विभाग में डॉ भूपेंद्र प...