पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया से पटना को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पूर्णिया-पटना ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का मार्ग अब लगभग साफ हो गया है। भू-अर्जन कार्यालय द्वारा संबंधित भूमि का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है और विभागीय स्तर पर प्रारंभिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे जिले में विकास की नई उम्मीद जगी है और आने वाले समय में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। पूर्णिया-पटना ग्रीन फील्ड परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हाईवे परियोजना के अंतर्गत पूर्णिया जिले के पांच अंचलों में केनगर, पूर्णिया पूर्व, धमदाहा, कसबा और बड़हरा कोठी के कुल 37 राजस्व मौजों को शामिल किया गया है। इन मौजों की जमीन का रकबा अधिग्रहित किया जाएगा। भू-अर्जन कार्यालय ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.