पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य छः प्रखंडों से क्रमशः बड़हरा कोठी, धमदाहा, कृत्यानंद नगर,कसबा, पूर्णिया पूर्व एवं डगरूआ से गुजरेगा जिसके तहत 55 मौजा से गुजरेगा। जिलाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य योजना के क्रियान्वयन में संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य में लग जाने का निर्देश दिया गया। मौजा के अंदर अर्जित होने वाले खेसरा की जानकारी तथा अर्जनाधीन खेसरा के वर्तमान स्वामी के आधार पर जमाबंदी का अद्यतीकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। संबंधित अवर निबंधन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिस राजस्व मौजा के अंतर्गत भूमि का अर्जन किया जाना है। उसके एमभीआर को पहले ही अद्मतन करना सुनिश्चित करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.