पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय के सभागार में निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर विभा कुमारी ने की। बैठक में उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, सभी पार्षदगण, नगर आयुक्त तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें मुख्य रूप से विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रस्ताव, जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था सुधार, आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं एवं बजट पर प्रारंभिक विचार-विमर्श किया गया। नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सकारात्मक पहल की गयी। उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.