पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की कब्रिस्तान घेराबंदी योजना के तहत पूर्णिया जिले में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले के कुल 261 कब्रिस्तानों में से अब तक 254 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह पहल साम्प्रदायिक सौहार्द और भूमि सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार शेष बचे सात कब्रिस्तानों में से एक कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगास जबकि अन्य 6 कब्रिस्तानों की भूमि विवादित है, जिस कारण वहां घेराबंदी का कार्य लंबित है। बता दें कि प्रशासन के स्तर से विवादित कब्रिस्तानों से जुड़ी कानूनी एवं स्थानीय समस्याओं को सुलझाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। जल्द ही समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.