भागलपुर, जनवरी 5 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन धीरे-धीरे अपग्रेड हो रहा है। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की आय 2023-24 में 4.29 करोड़ के साथ पूर्व मध्य रेल में 82 वें स्थान पर रहा। वहीं 2024-25 में मात्र दो एक्सप्रेस ट्रेन पटना के लिए जनहित और अमृतसर के लिए जनसेवा एक्सप्रेस मिलने से आय बढ़कर 19.57 करोड़ पहुंच गई। जोन में 39 वें स्थान पर आ गया। वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर तक 8 महीने में 18.87 करोड़ की आय प्राप्त हुई। पूजा स्पेशल गरीब रथ मिलने से आय में काफी बढ़ोतरी हुई। इस वर्ष आय के मामले में यह पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन में 13 वें और पूरे जोन में टॉप 35 में शामिल है। पूर्णिया कोर्ट जंक्शन पर अगर वाशिंग पिट का निर्माण होने के बाद नई ट्रेनों की सौगात मिले तो यह जोन में टॉप 10 स्टेशनों में शामिल हो सकता है...