पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के सात प्रखंडों में संचालित दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं की न्याय तक पहुंच को आसान बना रहा है। शिकायत निवारण तथा जेंडर समानता सुनिश्चित करने में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जीविका के जिला इकाई सभागार में सोमवार को जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं नई चेतना 4.0 विषय पर जिला-स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, न्याय तक उनकी पहुंच तथा जेंडर-संवेदनशील प्रणालियों को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को और मजबूत करना था। कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर से कुसुम सिंह (सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर) एवं पुष्कर कुमार सुमन तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम से ओम प्रकाश पासवान (चीफ) की सहभागिता रही। इसके साथ ही दीदी अधिकार केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.