पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में एक साथ तिथि भोजन आयोजित कर बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। तिथि भोजन एक संकल्पना है जिसके माध्यम से मध्याह्न भोजन के संचालन में स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा दिया जाता है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय व्यक्तियों,शिक्षकों जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित के सहयोग से सुस्वादु भोजन बच्चों को विशिष्ट दिनों यथा जन्मदिन, त्यौहार अथवा अन्य प्रयोजनों के शुभ अवसर पर सुलभ कराया जाता है। इसी क्रम में 13 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिला में आयोजित हो रहे तिथि भोजन की संख्या की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा एमडीएम प्रभारी को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.