पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्ण अरण्य से पुरैनिया और अब पूर्णिया। 14 फरवरी को स्थापना के 255 साल पूरा करने वाले पूर्णिया में कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। स्थापना काल में पूर्णिया जिला मतलब पूर्णिया प्रमंडल में आज का पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिला शामिल था। आजादी से पहले 1933 में पूर्णिया शहर के 10 किलोमीटर पूरब में लालबालू से माउंट एवरेस्ट के लिए हवाई जहाड़ ने उड़ान भरी। इसी लालबालू के करीब शीशाबाड़ी से 15 सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद पूर्णिया की सरजमीं से हवाई उड़ान का सपना भी साकार हुआ। भारत-चीन युद्ध के दौरान 1960 के दशक में स्थापित चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा से अभी रोजाना 10 फ्लाइट का परिचालन हो रहा है। पूर्णिया में नेशनल हाईवे 31 सबसे पुराना है। इसके अलावा नेशनल हाईवे ...