पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। आपका प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हम जनता की सेवा से कभी पीछे नहीं हटे हैं और ना ही हटेंगे। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज अपनी जनता के लिए एक और ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने अपने निजी कोष और सहयोगियों के सहयोग से पांच एंबुलेंस पूर्णिया की जनता को समर्पित किए और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। सांसद ने बताया कि यह एंबुलेंस किसी सरकारी कोष या एमपी लैड फंड से नहीं, बल्कि उनके निजी प्रयास और दोस्तों की मदद से संभव हो पाया। ये एंबुलेंस जानकीनगर, कसबा, जलालगढ़, पूर्णिया ईस्ट और कोढ़ा क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव के समय पर जनता से जो वादे उन्होंने किए थे, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.