पूर्णिया, मार्च 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा में पूर्णिया एयरपोर्ट की गूंज सुनाई दी। बजट सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीन महीना में यहां से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने की बेताबी पूर्णिया समेत सीमांचल और कोसी के लोगों को भी है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर अंतरिम टर्मिनल भवन निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कानपुर की कंपनी को वर्क आर्डर अलॉट हो चुका है। इसके लिए चार माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। पोर्टा केबिन टर्मिनल भवन बनाने में ज्यादा देरी भी नहीं लगेगी। दूसरे चरण के कार्य के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल इनक्लेव में एप्रोन, टैक्सीवे, जीएसई व रोड के लिए भी टेंडर जारी किया गया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.