पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरूआत के बाद सीमांचल, कोसी ही नहीं पश्चिम बंगाल और नेपाल के हवाई जहाज यात्रियों का आवागमन भी सुगम हुआ है। अहमदाबाद जाने वाले अधिकांश यात्री नेपाल के होते हैं। इसी तरह बंगाल के यात्री दिल्ली और हैदराबाद जाते हैं। लोगों को और बेहतर सुविधा मिले इसके लिए अलग-अलग शहर के लिए हवाई सेवा की शुरूआत की जरूरत है। दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी लाभकारी साबित हो रही है। अब बैंगलोर, चेन्नई, गुवाहाटी और मुंबई के लिए कनैक्टिविटी की जबरदस्त मांग हो रही है जो कि अब तक अधूरी है। इसमें एयरपोर्ट तक फोर लेन का नहीं होना सबसे बड़ा अड़ंगा है। पूर्णिया एयरपोर्ट के सिविल एंक्लेव का एनएच से फोरलेन कनेक्टिविटी का मामला कागजों तक ही सिमट गया है। इसके अल...