भागलपुर, मार्च 13 -- पूर्णिया। इस वर्ष की श्रीराम नवमी शोभायात्रा 7 अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे दुर्गा स्थान मधुबनी से निकलेगी। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शोभायात्रा में सामाजिक व धार्मिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा। बंगाल से विशेष झांकी दल आमंत्रित किया गया है, जो अपनी भव्य प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लेगा। शोभायात्रा में गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ा, डीजे की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे श्रद्धालु राम धुन पर झूम उठेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.