भागलपुर, अगस्त 4 -- केनगर, एक संवाददाता। सांप के डसने से नानी-नातिन की एक साथ मौत हो गयी। केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित डहरिया जमैया टोला में बीती रात मृतका बाली हांसदा उर्फ छोटू की 40 वर्षीया पत्नी पूनम मूर्मू एवं उसकी नातिन 5 वर्षीया आरोही किस्कू एक साथ घर में सो रही थी। रविवार की रात्री लगभग 2 बजे जहरीले सांप ने सोए हुए नानी और नातिन को डस लिया। पीड़ित द्वारा हल्ला करने पर परिजन जगे और झाड़- फूंक करने लगा। झाड़-फूंक करते-करते सुबह हो गई। इस बीच नानी-नातिन की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पूर्णिया ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही नानी-नातिन ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक को घर वापस लाकर घटना की जानकारी केनगर थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.