भागलपुर, फरवरी 7 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता रविवार को परम प्रेममय युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138 वाँ जन्म महोत्सव एवं श्री श्री बड़दा जी के पूर्णिया आगमन प्रतिष्ठा दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पावन उत्सव गोकुल कृष्ण आश्रम (कांग्रेस ऑफिस) पूर्णिया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सत्संग, भजन-कीर्तन, धर्मसभा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। यह अवसर आध्यात्मिक उन्नति, सद्भाव और जीवन को मंगलमय बनाने का अनुपम अवसर है। आयोजक समिति की ओर से पूर्णिया वासियों से निवेदन किया गया है कि वे सपरिवार इस पवित्र उत्सव में सहभागिता करें, सत्संग का लाभ लें और अपने जीवन को मंगलमय बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...