भागलपुर, जून 2 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी, प्रखण्ड के मटिहानी पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमान नगर 'क में सोमवार को 'विश्व साइक्लिंग दिवस की पूर्व संध्या पर साइकिल रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्पर्धा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ. आनन्द मोहन सिंह ने कहा कि साइकिल चलाना एक सम्पूर्ण व्यायाम है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक दिन कम से कम पांच किलोमीटर साइकिल चलाना चाहिए इससे टखना, घुटना, कमर, रीढ, गर्दन, केहुनी, कंधा के जोड़ो का दर्द कभी नहीं होगा। साथ ही अच्छी नींद होगी जिससे कोई भी मानसिक तनाव या बीमारी कभी नहीं होगी। इस स्पर्धा में ओंकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही रूपेश, रूपक, प्रिंस, सुमन, वकार, सरफराज, फरमान ने भी इसमें भाग लिया। विद्यालय मे गृष्मावकाश होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.