भागलपुर, मार्च 10 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। वहीं दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों जगहों से 90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू विमलेन्दु कुमार गुलशन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर गढ़बनैली समिरिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक हरा रंग की टेम्पू से कुल 43.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। वहीं एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन के 27 वर्षीय अमित कुमार साह के रूप में हुई है। दूसरा मामले में कुल्लाखास के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक जुगाड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.