भागलपुर, जनवरी 5 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे के रेल वन एप पर अब जनरल (अनारक्षित) टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक किराये का डिजिटल भुगतान करने पर तीन फीसद की रियायत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर यात्रा से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेल वन एप लांच किया है। ट्रेनों में टिकट, फूड, लाइव लोकेशन और मदद के लिए अब यात्रियों को अलग-अलग एप व डिजिटल प्लेटफार्म पर नहीं जाना पड़ेगा। रेल वन पर यात्री आरक्षित, जनरल व प्लेटफार्म टिकट के अलावा मासिक सीजन टिकट भी बुक कर सकेंगे। ट्रेनों का लाइव लोकेशन देखने के साथ खानपान का आर्डर कर सकेंगे। यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर रेल मदद पर मदद की गुहार भी लगा सकेंगे। पूर्णिया रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक मुन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.