भागलपुर, जनवरी 9 -- पूर्णिया। डायटेटिक्स डे 2026 के अवसर पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान तथा क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग द्वारा 10 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का विषय स्वस्थ भारत के लिए मोटापे से निपटने हेतु पोषण पेशेवरों को सशक्त बनाना है, जो स्वस्थ भारत के लिए मोटापे पर नियंत्रण व पोषण विज्ञान पेशेवरों की कार्यवाही के आह्वान थीम पर आधारित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोटापे को एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या के रूप में प्रस्तुत करना तथा पोषण पेशेवरों की भूमिका को सुदृढ़ करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...