भागलपुर, फरवरी 21 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता क्षेत्रीय स्तर पर शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रमंडल के चारों जिलों से नामित प्रतिभागियों चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमसीएच प्लस ए काउंसलर, आशा एवं उषा को परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार. कनौजिया, क्षेत्रीय अपर निदेशक द्वारा की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में रीजनल प्रोग्राम मैनेजर कैसर इकबाल, आरएमईओ सहित यूनिसेफ एवं पीएसआई के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मिनीलैप अंतराल महिला नसबंदी सेवा के अंतर्गत पैनलबद्ध अधिकृत चिकित्सक डॉ. विजय कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी को 1398 सफल ऑपरेशन के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरुष नसबंदी एनएसवी सेवा क...