भागलपुर, अप्रैल 12 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना जारी करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति अंचल पूर्णिया अन्तर्गत उपभोक्ताओं के दोषपूर्ण विद्युत विपत्र के सुधार हेतु प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसके तहत 12 अप्रैल को पूर्णिया एवं कटिहार जिला के सभी प्रखंडों में विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दोषपूर्ण विपत्रों वाले उपभोक्ता अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं। जिस पर कम्पनी नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए विपत्रों का यथाशीघ्र सुधार किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.