भागलपुर, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक छीनने के दौरान पैथोलॉजी के कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के सीने में मारी गई है। घटना बीती देर रात केहाट थाना के कबीर नगर रेलवे ढाला के समीप घटी। घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद बाइक ले जाते तीन बदमाश की तस्वीर बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच- पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान बीकोठी के निपनियां गांव निवासी विजय कुमार यादव ( 22) वर्ष के रूप में हुई है। वह चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। उसके बाकी भाई गांव में रहकर खेती- बाड़ी करते हैं। बताया जा रहा है कि युवक लाइन बाजार स्थित एक पैथोलॉजी में काम करता था और विद्यापति नगर में किराए के मकान में रह रहा था। रात पैथोलाॅजी को बंद करने के बाद वह रूम पर जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.