भागलपुर, फरवरी 16 -- पूर्णिया। धान की खरीदारी की अवधि 15 फरवरी को खत्म हो गयी। पूर्णिया जिला धान खरीद में लक्ष्य से पीछे रह गया। पूर्णिया जिला लक्ष्य से 33,613.812 मेट्रिक टन धान की कम खरीद हुई। जिले में 9,428 किसानों से 75,379.188 मेट्रिक टन धान खरीद की गयी। धान की खरीदारी के लिए 215 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडल प्राधिकृत किये गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...