भागलपुर, अप्रैल 5 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता देसी शराब का कारोबारी एक टोटो चालक को मरंगा पुलिस ने आठ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की टोटो को जप्त कर लिया है। आरोपी की पहचान मरंगा थाना की सतकदोरिया पंचायत अन्तर्गत अलीनगर गांववासी अकमल हुसैन के रूप में हुई है। मरंगाा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसी के गांव का उसका एक दोस्त पूंजी लगाकर देसी शराब तैयार करवाता है और तैयार शराब को वह अपनी टोटो से हरदा बाजार पहुंचाता है। आरोपी की निशानदेही पर कारोबार में शामिल उसके दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.