भागलपुर, सितम्बर 27 -- पूर्णिया । वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री आवास योजना एवं सहायता योजना में शेष लक्ष्यों का प्रस्ताव अविलंब अभिकरण कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया। साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत बचे हुए प्रखंडों में नियमावली के अनुसार सामग्री क्रय सुनिश्चित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। ग्राम पंचायत जलालगढ़ में निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणोपरान्त उप विकास आयुक्त ने इसे नियमानुसार संबंधित विद्यालय को हस्तांतरित करने का निर्देश कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा जलालगढ़ को दिया। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त ने दनसार पंचायत अंतर्गत निजी भूमि पर किए गए वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण क...