भागलपुर, अक्टूबर 11 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के 29 धारकों के शस्त्रों का लाइसेंस जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी शस्त्र ऑनरों को उनके शस्त्रों की अनुज्ञप्ति का भौतिक सत्यापन का निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिया गया था। तीन बार मौका देने के बाद इन अनुज्ञप्तिधारियों ने शस्त्रों का भैतिक सत्यापन नहीं कराया गया। जिसके बाद इनकी अनुज्ञप्तियों को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित थानाध्यक्षों को शस्त्र धारकों को इस संबंध में जारी पत्र तामिला कराते हुए शस्त्रों को मालखाना में जमा कराने का निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर शस्त्र धारकों ने दिलचस्पी नहीं ली तो उनके शस्त्रों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.