भागलपुर, जनवरी 9 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर लगभग 200 मीटर तक सिमट गई। आने वाले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते सड़क और रेल यातायात पर भी प्रतिकूल असर देखा गया। सुबह-सुबह चल रही तेज पछुआ हवा ने ठंड की चुभन को और बढ़ा दिया। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...